उप्र में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को सीधी भर्ती के ज्यादा मौके मिलेंगे

उप्र में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को सीधी भर्ती के ज्यादा मौके मिलेंगे

उप्र में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को सीधी भर्ती के ज्यादा मौके मिलेंगे
Modified Date: July 6, 2026 / 06:08 pm IST
Published Date: July 6, 2026 6:08 pm IST

लखनऊ, छह जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने ओलंपिक, पैरालंपिक और एशियाई खेलों में रजत तथा कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर करके सीधी भर्ती के जरिये नौकरी देने के प्रस्ताव को सोमवार को मंजूरी दे दी।

कैबिनेट के इस निर्णय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के ज्यादा अवसर मिलेंगे।

प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिये गये इस निर्णय की जानकारी देते हुए संवाददाताओं से कहा कि पूर्व में ओलंपिक, पैरालंपिक और एशियाई खेलों के पदक विजेता ऐसे खिलाड़ी जो समूह ‘ख’ और ‘ग’ के पदों के अर्ह थे उनके लिये पदों का सृजन नहीं था।

उन्होंने बताया कि ऐसे पदक विजेता खिलाड़ियों को लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर करके सीधी भर्ती के माध्यम से नौकरी देने का प्रस्ताव मंत्रिमंडल ने मंजूर कर लिया।

यादव ने बताया कि प्रस्ताव के पारित होने से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रजत और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के ज्यादा अवसर मिलेंगे।

भाषा सलीम

प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में