कानपुर लैंबॉर्गिनी कार दुर्घटना मामले में अदालत के फैसले का पालन करेगी सरकार: पाठक
कानपुर लैंबॉर्गिनी कार दुर्घटना मामले में अदालत के फैसले का पालन करेगी सरकार: पाठक
भदोही (उप्र), 13 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार अपराध को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर काम करती है और कानपुर लैंबॉर्गिनी कार दुर्घटना मामले में अदालत के फैसले का पालन करेगी।
इस मामले में आरोपी को गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही जमानत दे दी गई थी।
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने मामले को संभालने को लेकर सरकार की आलोचना की है जिसपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पाठक ने कहा कि यादव को ‘तथ्यों के बारे में पता होना चाहिए’ और अपने शासन के दौरान सक्रिय संगठित माफियाओं की संख्या पर गौर करना चाहिए।
यहां सुरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने के बाद पाठक ने पत्रकारों से कहा, ‘हमारी सरकार अपराध को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर काम करती है। कोई भी अपराधी, बड़ा या छोटा, बख्शा नहीं जाएगा। आज राज्य में एक भी संगठित गिरोह नहीं है।’
इस हफ्ते की शुरुआत में कानपुर में वीआईपी रोड पर शिवम मिश्रा नामक व्यक्ति ने अपनी तेज रफ्तार लग्जरी कार लैंबॉर्गिनी से छह लोगों को टक्कर मार दी थी, जिसमें वे घायल हो गए थे।
पाठक ने कहा कि मामला अदालत में है।
मामले में आरोपी स्थानीय व्यापारी के बेटे मिश्रा को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।
मिश्रा को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत पेश किया गया, जिसने 14 दिन की न्यायिक हिरासत की पुलिस की अर्जी खारिज कर दी और दोपहर बाद 20,000 रुपये के निजी मुचलके पर मिश्रा को जमानत दे दी।
पुलिस ने दावा किया था कि मिश्रा जांच में सहयोग नहीं कर रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर घूम रहा था।
पाठक ने कहा, “मामला अदालत में है। हम चाहते हैं कि पुलिस निष्पक्ष तरीके से अपना काम करे। अदालत जो भी फैसला लेगी, हम उसका सम्मान करेंगे।”
भाषा सं जफर जोहेब
जोहेब

Facebook


