Kanpur Double Murder Case : रिश्तों का कत्ल! अपनी ही जुड़वां बेटियों का कातिल बना पिता, पत्नी ने खोला पति की मिस्ट्री महिला का काला राज

कानपुर में 11 वर्षीय जुड़वां बहनों की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस जांच में पारिवारिक विवाद और रिश्तों में तनाव की परतें खुलती नजर आ रही हैं।

Kanpur Double Murder Case : रिश्तों का कत्ल! अपनी ही जुड़वां बेटियों का कातिल बना पिता, पत्नी ने खोला पति की मिस्ट्री महिला का काला राज

Kanpur Double Murder Case / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: April 21, 2026 / 05:55 pm IST
Published Date: April 21, 2026 5:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कानपुर में 11 साल की जुड़वां बहनों की हत्या से सनसनी।
  • पत्नी ने पति के व्यवहार और रिश्तों को लेकर लगाए गंभीर आरोप।
  • पुलिस को डिजिटल सबूत और CCTV फुटेज से अहम सुराग की उम्मीद।

कानपुर: Kanpur Double Murder Case  उत्तर प्रदेश के कानपुर ज़िले के किदवईनगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में 11 वर्षीय जुड़वां बहनों, रिद्धि और सिद्धि की हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी पिता शशिरंजन मिश्रा की पत्नी रेशमा छेत्री ने पुलिस के सामने पति के अवैध संबंधों का दावा किया है। पत्नी के अनुसार, शशिरंजन का चंडीगढ़ की एक महिला से करीबी रिश्ता था, जिसके कारण उसके व्यवहार में भारी बदलाव आ गया था। वह घंटों कमरे में बंद होकर फोन पर बात करता था और परिवार से पूरी तरह कट चुका था।

UP Crime News प्रेम विवाह का खौफनाक अंत

रेशमा और शशिरंजन की कहानी 2014 में प्रेम विवाह से शुरू हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे इस रिश्ते में शक और हिंसा ने जगह बना ली। पत्नी का आरोप है कि पति अक्सर उनके साथ मारपीट करता था और एक बार तो उन पर चाकू से हमला भी किया था। इसी विवाद के चलते रेशमा मायके चली गई थीं, लेकिन बच्चों के भविष्य की चिंता उन्हें वापस उसी घर ले आई, जहाँ अब उनकी दोनों मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।

डेढ़ घंटे में खत्म कर दीं दो मासूम जिंदगियां

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने महज डेढ़ घंटे के भीतर अपनी दोनों बेटियों की जान ले ली। जिस समय घर के बाकी सदस्य सो रहे थे, आरोपी ने पहले बच्चियों का गला दबाया और फिर धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। इस भयावह घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर जानकारी दी। पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चियों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है, जिससे पूरे इलाके में गमगीन माहौल है।

सीसीटीवी में छिपा है राज

इस मामले का सबसे पेचीदा पहलू घर में लगे सीसीटीवी कैमरे हैं। आरोपी ने बच्चों के कमरे तक में कैमरे लगवा रखे थे, जिनकी निगरानी वह अपने मोबाइल से करता था। फिलहाल आरोपी का मोबाइल लॉक है, जिसे खोलने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल की कॉल डिटेल, चैट हिस्ट्री और चंडीगढ़ से जुड़े संपर्कों की जांच से इस दोहरे हत्याकांड की असली वजह सामने आ सकेगी।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.