Lucknow College Fire Incident : अलीगंज हादसे के अगले ही दिन फिर उठीं लपटें! कॉलेज में अचानक मची अफरा-तफरी, दौड़ पड़ीं दमकल की गाड़ियां
लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित एक निजी कॉलेज के कार्यालय में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है।
Lucknow College Fire Incident / Image Source : FILE
- ठाकुरगंज के निजी कॉलेज के कार्यालय में लगी आग।
- दमकल की दो गाड़ियों ने समय रहते आग पर पाया काबू।
- प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा कारण।
लखनऊ : Lucknow College Fire Incident : उत्तर प्रदेश के लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक निजी कॉलेज के कार्यालय में आग लग गई हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।उधर, आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में भी एक कोचिंग सेंटर के पार्किंग क्षेत्र में ‘शॉर्ट सर्किट’ होने से आग लग गई।अग्निशमन विभाग के अनुसार, विभाग को मंगलवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे शेख हबीबपुर इलाके में स्थित इरम कॉलेज के कार्यालय में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल के दो वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।
‘शॉर्ट सर्किट’ के कारण आग
उन्होंने बताया कि अग्निशमन कर्मियों ने घटनास्थल पर जाकर देखा कि कार्यालय के अंदर फर्नीचर, फाइलें और अलमारियां आग की चपेट में थीं हालांकि, कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया।विभाग ने बताया कि समय रहते कार्रवाई किए जाने से आग को इमारत के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ‘शॉर्ट सर्किट’ के कारण आग लगने की बात सामने आई है।उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
15 लोगों की मौत हो गई थी मौत
लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी भीषण आग में झुलसकर 15 लोगों की मौत हो गई थी।इस घटना के बाद राजधानी में वाणिज्यिक और शिक्षण संस्थानों में अग्निशमन सुरक्षा उपायों की जांच तेज कर दी गई है।इस बीच, आगरा से मिली रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को न्यू आगरा थाना क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर के पार्किंग क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई।
घटना मामूली थी और इसमें कोई घायल नहीं हुआ।
पुलिस के बयान के मुताबिक एक टीम ने मौके का मुआयना किया और पूछताछ की।बयान के अनुसार जांच के दौरान पता चला है कि घटना मामूली थी और इसमें कोई घायल नहीं हुआ।अधिकारियों ने कोचिंग सेंटर में आग से सुरक्षा के प्रबंधों और अन्य जरूरी नियमों के अनुपालन की भी जांच की और उन्हें संतोषजनक पाया।
इन्हें भी पढ़ें:
- Whatsapp New CEO: कौन हैं कुणाल शाह, जिन्हें मिला व्हाट्सएप का बड़ा जिम्मा? कहां से पढ़े-लिखे हैं और कितनी मिलेगी सैलरी? जानकर रह जाएंगे हैरान
- Chittoor Family Suicide Case: घर के अंदर मिला दर्दनाक मंजर, पति-पत्नी और 2 बच्चों की मौत, कमरे का नजारा देख पड़ोसियों के भी उड़े होश
- Zero Interest Loan For Farmers: सरकार ने किसानों के लिए खोला खुशियों का पिटारा, कर दिया ये बड़ा ऐलान, जानकर किसान भाई भी हो जाएंगे खुश

Facebook


