Chittoor Family Suicide Case: घर के अंदर मिला दर्दनाक मंजर, पति-पत्नी और 2 बच्चों की मौत, कमरे का नजारा देख पड़ोसियों के भी उड़े होश

Chittoor Family Suicide Case: जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक ही परिवार के चार लोग मृत पाए गए।

Chittoor Family Suicide Case: घर के अंदर मिला दर्दनाक मंजर, पति-पत्नी और 2 बच्चों की मौत, कमरे का नजारा देख पड़ोसियों के भी उड़े होश

Chittoor Family Suicide Case/Photo Credit: IBC24 File

Modified Date: June 23, 2026 / 01:14 pm IST
Published Date: June 23, 2026 10:47 am IST
HIGHLIGHTS
  • आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक ही परिवार के चार सदस्य मृत पाए गए
  • मृतकों में पति-पत्नी के साथ 13 वर्षीय पुत्र और 10 वर्षीय पुत्री शामिल हैं
  • प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी और बीमारी को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है

बंगारुरेड्डी पल्ली। Chittoor Family Suicide Case: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक ही परिवार के चार लोग मृत पाए गए और उनके कथित तौर पर आत्महत्या करने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के अनुसार मृतकों की पहचान दामोदर (30), उसकी पत्नी निर्मला, उनके 13 वर्षीय पुत्र और 10 वर्षीय पुत्री के रूप में हुई है।

बिस्तर पर पड़े मिले लाश

Chittoor Family Suicide Case उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘सोमवार को चित्तूर ज़िले में एक ही परिवार के चार लोग जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं, मृत पाए गए। ऐसा लगता है कि उन्होंने आत्महत्या की है।’’ पुलिस ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब सोमवार सुबह करीब 6:15 बजे दामोदर की बहन परिवार से मिलने आई और उसने अपने भाई को पंखे से लटका हुआ पाया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद पड़ोसियों ने दरवाज़ा तोड़ा और घर के अंदर गए जहां निर्मला और दोनों बच्चे एक बिस्तर पर मृत पाए गए।

आर्थिक तंगी से भी जूझ रहा था परिवार

Chittoor Family Suicide Case पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चलता है कि निर्मला कई वर्षों से मस्तिष्काघात से होने वाली दिक्कतों से जूझ रही थी और रानीपेट के एक अस्पताल में उसका इलाज हो रहा था। पुलिस ने बताया कि परिवार आर्थिक तंगी से भी जूझ रहा था।

नोट में लिखी ये बातें

Chittoor Family Suicide Case अधिकारी ने बताया कि घर से हाथ से लिखा एक नोट मिला है, जिसमें दामोदर ने अपने एटीएम का पिन और खाते से जुड़ी दूसरी जानकारी लिखी थी और गुज़ारिश की थी कि उनके खाते में मौजूद धन का इस्तेमाल अंतिम संस्कार में होने वाले खर्च में किया जाए। इस बीच, पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.