लखनऊ आग हादसा मामले में तीन आरोपियों को पांच दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया

लखनऊ आग हादसा मामले में तीन आरोपियों को पांच दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया

लखनऊ आग हादसा मामले में तीन आरोपियों को पांच दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Modified Date: June 23, 2026 / 10:00 pm IST
Published Date: June 23, 2026 10:00 pm IST

लखनऊ, 22 जून (भाषा) लखनऊ की एक अदालत ने अलीगंज इलाके में एक इमारत में आग लगने के कारण 15 लोगों की मौत के मामले में गिरफ्तार चार में से तीन आरोपियों को मंगलवार को पांच जुलाई तक के लिये न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

न्यायिक मजिस्ट्रेट अतुल ने आरोपियों तुशांक कृष्ण जायसवाल, सुरेश कुमार साहू और राम कृष्णा उपाध्याय को न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला किया। चौथे आरोपी वीरेंद्र शुक्ला को मंगलवार को अदालत में पेश नहीं किया गया।

पुलिस ने इन चार आरोपियों को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया था, जिनमें से तीन लोग इमारत के संयुक्त रूप से मालिक हैं।

इस मामले में अलीगंज थाने में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। भाषा सं. सलीम जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में