Lucknow Metro Holi Timing: लखनऊ। रंगों के त्योहार होली का हर किसी को बेसर्बी से इंतजार है। ऐसे में होली के दिन लखनऊ में चलने वाली मेट्रो ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। बता दें कि, 14 मार्च को होली मनाई जाएगी ऐसे में होली के दिन कोई भी मेट्रो ट्रेन दोपहर 2:30 बजे तक नहीं चलेगी।
Read More: Indian Army NCC 58th Entry Scheme 2025: भारतीय सेना में ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस.. बेहद नजदीक है आवेदन की लास्ट डेट, आज ही कर लें अप्लाई
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम लिमिटेड के जनसंपर्क विभाग की ओर से जानकारी मिली है कि, 14 मार्च को होली के त्योहार पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से रात 10:30 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। बयान के अनुसार दोनों टर्मिनलों यानी सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन और मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन से ट्रेन सेवाएं अपराह्न 2:30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से रात 10:30 बजे तक चलेगी।

