Mahant Sant Ramdas Passes Away: नहीं रहे हनुमानगढ़ी के महंत, निधन पर मुख्यमंत्री की भी आंखें हुई नम, संत समाज में शोक की लहर
Mahant Sant Ramdas Passes Away अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का निधन हो गया। उन्होंने 85 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है।
Mahant Sant Ramdas Passes Away/Photo Credit: AI
- अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया
- मुख्यमंत्री ने उनके निधन को संत समाज और आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति बताया
- महंत राजू दास ने अंतिम संस्कार का कार्यक्रम साझा किया, सरयू तट पर अंतिम विदाई दी जाएगी
अयोध्या: Mahant Sant Ramdas Passes Away अयोध्या से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, प्रसिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास (Hanumangarhi Mahant Sant Ramdas) का निधन हो गया। उन्होंने 85 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। संत रामदास सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी महंतों में से थे। उनके निधन पर सीएम योगी ने शोक जाहिर किया है। वहीं, संत समाज में शोक की लहर है।
Mahant Sant Ramdas Passes Away हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने सोशल मीडिया एक्स पर महंत संत रामदास जी के निधन की जानकारी साझा की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, हमारे पूज्य गुरुदेव भगवान श्री श्री 1008 श्री महंत संतराम दास जी महाराज पंचांग पट्टी उज्जैनिया हनुमानगढ़ी, अयोध्या जी का गोलोकवास अभी हो गया है. अभी सायं 3 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी। दाह संस्कार आज (शाम 4 बजे) नया घाट सरयू तट (कच्चा घाट) पर किया जाएगा।
CM योगी ने जताया दुख
सीएम योगी (Yogi Adityanath) ने श्रीहनुमानगढ़ी अयोध्या धाम के महंत संत रामदास (Mahant Sant Ramdas Passes Away) के निधन पर दुःख जताया है। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया X पर पोस्ट शर कर लिखा, अयोध्या धाम स्थित पावन हनुमानगढ़ी के पंचांग पट्टी उज्जैनिया के पूज्य महंत श्री संतराम दास जी महाराज का गोलोकगमन अत्यंत दुःखद है। उनका महाप्रयाण संत समाज एवं आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत दिव्य आत्मा को को अपने श्री चरणों में स्थान एवं उनके समस्त शिष्यों व अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
श्री अयोध्या धाम स्थित पावन हनुमानगढ़ी के पंचांग पट्टी उज्जैनिया के पूज्य महंत श्री संतराम दास जी महाराज का गोलोकगमन अत्यंत दुःखद है।
उनका महाप्रयाण संत समाज एवं आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत दिव्य आत्मा को…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 27, 2026
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Farmers News: धान बुवाई के बीच छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए जरुरी खबर, ट्रैक्टर को लेकर सख्त निर्देश जारी, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई… पढ़ें पूरी खबर
- Aaj Ka Rashifal 27 June 2026: आज शनिवार को बदल सकती है इन राशियों की किस्मत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
- Shukra Rashi Parivartan: शुक्र बदलेंगे चाल, 4 जुलाई से इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के नए द्वार, व्यापार और धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग
- छत्तीसगढ़ में नशे में धुत्त ट्रक चालक ने बालिका को रौंदने के बाद जमकर उत्पात मचाया
- CG Fraud News: मोटी कमाई के लालच में 50 से ज्यादा लोग बने ठगी के शिकार, जानें शातिरों ने कैसे बिछाया करोड़ों का जाल, तरीका जानकर पुलिस भी हैरान

Facebook


