Sachiv ka Anokha Farmaan
This browser does not support the video element.
Sachiv ka Anokha Farmaan: महोबा। देश में इन दिनों गोवंशों को लेकर पारा हाई है। सड़क पर गायों को कुचलना तो कहीं गायों की तस्करी करना, लगातार ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बात करें उत्तर प्रदेश की तो यहां सरकार द्वारा गौशालाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए यूपी गौशाला योजना की भी शुरूआत की गई है। इस योजना के माध्यम से गौशालाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। लेकिन, प्रदेश के महोबा जिले से क सचिव साहब ने अनोखा फरमान सुनाया है।
यह मामला महोबा जिले के पनवाड़ी विकासखंड अंर्तगत दुलारा का है, जहां के सचिव साहब का कहना है कि गायों को गौशाला में रखना है तो 500-500 रुपए लाओ तभी गाय गौशाला में रहेंगी, वरना गौशाला के बाहर घूमेंगी।
सचिव के आदेश पर गौशाला के चरवाहे का रुपया मांगते वीडियो भी कैमरे में कैद हुआ है। वायरल वीडियो में ग्रामीण और चरवाहे की बातचीत हो रही है, जिसमें गायों को गौशाला में रखने के लिए पैसे लेने की बात कही जा रही है।