नाबालिग को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया (उप्र) 13 मार्च (भाषा) बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में एक गांव की 17 वर्षीया किशोरी को कथित रूप से अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी ।
उसके अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीया किशोरी को इसी थाना क्षेत्र के पांडेयपुर जगदेवा गांव का सरफराज अंसारी गत तीन मार्च को बहला -फुसलाकर भगा ले गया। इस मामले में किशोरी के दादा की तहरीर पर सरफराज अंसारी, उसके दो चाचा और भाई-बहन के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बुधवार को बताया कि पुलिस को बुधवार को आरोपी सरफराज अंसारी (19) को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के समीप अपहृत किशोरी के साथ मिला और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि किशोरी ने पुलिस को बयान दिया है कि सरफराज अंसारी उसे अगवा कर ले गया तथा उसने उसके साथ बलात्कार किया ।
किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के साथ ही बाल यौन अपराध अधिनियम (पॉक्सो) की सुसंगत धारा लगायी गयी है।
भाषा सं जफर
राजकुमार
राजकुमार

Facebook


