मुजफ्फरनगर में भगवान राम पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में भगवान राम पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर (उप्र), 23 जुलाई (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के नयी मंडी थाना क्षेत्र के कमला नगर इलाके में बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर भगवान राम को लेकर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (नयी मंडी) सुनील कुमार ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि व्हाट्सऐप सोशल पर भगवान राम पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने पवन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया।
भाषा सं जफर सिम्मी सुरभि
सुरभि

Facebook


