मुजफ्फरनगर (उप्र), 13 सितंबर (भाषा) यहां एक गांव में पिछले सप्ताह से लापता एक व्यक्ति एक नहर में मृत पाया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मजदूर के तौर पर काम करने वाला बृजपाल आठ सितंबर से लापता था।
पुलिस ने कहा कि उसका शव न्यू मंडी पुलिस थाना इलाके के बागोवाली गांव में रविवार शाम को पाया गया। शव पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
भाषा यश शाहिद
शाहिद