छह साल में तीन महिलाओं से किया विवाह, दहेज के लिये छोड़ा

छह साल में तीन महिलाओं से किया विवाह, दहेज के लिये छोड़ा

छह साल में तीन महिलाओं से किया विवाह, दहेज के लिये छोड़ा
Modified Date: February 6, 2026 / 08:31 pm IST
Published Date: February 6, 2026 8:31 pm IST

झांसी (उप्र), छह फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बबीना थाने में एक आदमी पर पिछले छह सालों में तीन महिलाओं से शादी करने और दहेज के लिए परेशान करने के बाद उन्हें छोड़ने का आरोप लगा है, जिसके बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पति से उत्पीड़ित इन तीनों महिलाओं ने एक साथ मिलकर पुलिस अधिकारी से उसके खिलाफ शिकायत की थी, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब तीनों महिलाएं – शिवानी अहिरवार, राखी और ज्योति – अपने पति सुनील कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए एक साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में पहुंचीं।

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि ललितपुर जिले के जमुरा माही के रहने वाले उनके पति सुनील कुमार ने 2019, 2021 एवं 2023 में एक दूसरे को धोखे में रखकर लगातार तीन शादियां की और तीनों को दहेज के नाम पर उत्पीड़ित करते हुए घर से निकाल दिया था।

तीसरी पत्नी शिवानी के अनुसार तो सुनील ने उस नाजुक समय में मारपीट कर घर से निकाल दिया था जब वह गर्भवती थी और अब वह तलाक की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी भी देता है वह अपनी एक साल की बच्ची के साथ मायके में रह रही है।

बबीना के गोपालपुरा की रहने वाली शिवानी ने आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती थी, तो कुमार ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। वह अभी अपनी एक साल की बेटी के साथ अपने माता-पिता के घर रह रही है और उसने दावा किया कि कुमार अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।

महिलाओं ने आगे आरोप लगाया कि कुमार का मकसद दहेज, गहने और नकद हड़पना था। शादी के कुछ महीनों बाद, वह कथित तौर पर उनसे तलाक की मांग करते हुए उन्हें घर से बाहर निकाल देता था।

पत्नियों में से एक ने पहले ललितपुर के जखौरा पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। तीनों ने पुलिस से तब संपर्क किया जब उन्हें पता चला कि कुमार कथित तौर पर चौथी बार शादी करने की योजना बना रहा है।

बबीना थाना प्रभारी जे पी पाल ने कहा कि शिवानी की शिकायत के आधार पर सुनील कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थाना प्रभारी ने आगे कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।

भाषा सं जफर

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में