सवाल आपका है

Fraud in Nikah: ’25 की युवती दिखाकर 52 की महिला से करा दी शादी…अब दे रही रेप की धमकी’ निका​ह के बाद थाने पहुंचा दुल्हा

Fraud in Nikah: '25 की युवती दिखाकर 52 की महिला से करा दी शादी... / Image Source: AI Generated

Fraud in Nikah: '25 की युवती दिखाकर 52 की महिला से करा दी शादी... / Image Source: AI Generated

मेरठ: Fraud in Nikah उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर इन दिनों बेहद सुर्खियों में बना हुआ है। जहां एक ओर मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ राजपूत की हत्या की चर्चा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है तो दूसरी ओर अब मेरठ की शादी की चर्चा जोरों पर है। दरअसल यहां एक शख्स ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे 25 साल की युवती को दिखाकर 52 की महिला से शादी करवा दी गई। वहीं, विरोध करने पर महिला अब रेप केस में फंसाने की धमकी दे रही है। फिलहाल मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

Read More: MI vs SRH Match Preview IPL 2025: मुंबई और हैदराबाद के बीच आज हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें किस टीम का पलड़ा भारी?

Fraud in Nikah मिली जानकारी के अनुसार मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का है जहां के तारापुरी का रहने वाला अजीम नामक युवक ने बुधवार को मेरठ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एक प्रार्थना पत्र सौंपा। अजीम का कहना है कि उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है और वह अपने बड़े भाई नदीम व भाभी शायदा के साथ पैतृक घर में रहता है।

प्रार्थना पत्र में अजीम ने आरोप लगाया कि 31 मार्च 2025 को ईद के दिन उसकी भाभी शायदा ने उसे यह कहकर फाजलपुर बुलाया कि उसकी शादी अपनी बड़ी विधवा बहन ताहिरा की बेटी मंतशा से करवाई जाएगी। अजीम भरोसा कर वहां पहुंचा, और उसको वहां लड़की दिखाई गई तो उसने शादी के लिए हां कर दी उसी शाम निकाह तय हो गया।

Read More: Rahul Gandhi USA Visit: राहुल गांधी जायेंगे 3 दिनों के अमेरिकी दौरे पर.. ब्राउन यूनिवर्सिटी में भाषण देंगे नेता प्रतिपक्ष..

फाजलपुर की बड़ी मस्जिद में जब मौलाना निकाह पढ़ाने लगे, तब अजीम को पता चला कि उसकी शादी मंतशा से नहीं बल्कि उसकी मां, 25 साल बड़ी विधवा महिला ताहिरा से करवाई जा रही है। जब अजीम ने विरोध किया, तो आरोप है कि उसके भाई नदीम, भाभी शायदा और अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि अगर उसने किसी से शिकायत की तो उसे बलात्कार के झूठे मामले में फंसा दिया जाएगा।

Exit mobile version