उप्र: मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के आरोप में छोटा भाई गिरफ्तार

उप्र: मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के आरोप में छोटा भाई गिरफ्तार

उप्र: मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के आरोप में छोटा भाई गिरफ्तार
Modified Date: May 9, 2026 / 08:55 pm IST
Published Date: May 9, 2026 8:55 pm IST

मुजफ्फरनगर, नौ मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में संपत्ति को लेकर विवाद और पत्नी के कथित यौन उत्पीड़न के लिए अपने बड़े भाई की हत्या करने वाले 27 वर्षीय आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मुरुकनपुर गांव निवासी सचिन को अपने बड़े भाई दीपक (30) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

दीपक का शव 29 मार्च को एक नाले से बरामद किया गया था और शव पर चोट के कई निशान थे।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान शक के आधार पर सचिन को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस के अनुसार, दीपक के शराब पीने के बाद सचिन उसे पास के एक नाले में ले गया और ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी तथा शव को नाले में फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि सचिन का दीपक के साथ संपत्ति को लेकर विवाद था।

पुलिस के मुताबिक, दीपक, सचिन की पत्नी का कथित रूप से यौन उत्पीड़न भी करता था।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में