सड़क दुर्घटनाएं कम करने के लिए मिलकर प्रयास करने की जरूरत : आदित्यनाथ
सड़क दुर्घटनाएं कम करने के लिए मिलकर प्रयास करने की जरूरत : आदित्यनाथ
लखनऊ, 20 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि हर इंसान की जान कीमती है और राज्य में सड़क दुर्घटनाएं कम करने के लिए मिलकर करने की जरूरत है।
मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए लखीमपुर खीरी, अमरोहा, आगरा और अलीगढ़ जैसे ज़िलों में हाल ही में हुई सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई और संबंधित विभागों को कई निर्देश जारी किए।
आदित्यनाथ ने कहा, ”जान बचाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतें राज्य और देश दोनों के लिए क्षति हैं।”
अधिकारियों ने बैठक में बताया कि जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में 21 प्रतिशत और मौतों में 22 प्रतिशत की कमी आई है, जबकि पिछले साल इसी समय के मुकाबले यह आंकड़ा कम है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जिलों में सड़क सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों में, बड़े अधिकारियों से लेकर ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों तक यानी हर स्तर पर जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
भाषा सलीम जोहेब
जोहेब

Facebook


