पिछले 24 घंटे में उप्र में कोविड 19 से किसी की मौत नहीं

पिछले 24 घंटे में उप्र में कोविड 19 से किसी की मौत नहीं

पिछले 24 घंटे में उप्र में कोविड 19 से किसी की मौत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: July 26, 2021 8:17 pm IST

लखनऊ, 26 जुलाई (भाषा) पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में कोविड 19 से किसी की मौत नही हुई हैं, और मरने वालो का आंकड़ा 22,750 पर टिका है। राज्य में इस महामारी के 33 नये मामले आने के बाद रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 17,08,208 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक कोविड 19 के 33 नये मामलों में पांच प्रयागराज से जबकि तीन गौतम बुध्द नगर से हैं । पिछले 24 घंटे में 64 कोविड-19 रोगी ठीक हो चुके हैं, इस तरह प्रदेश में अब तक कुल ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 16,84,601 पहुंच गयी हैं ।

राज्य में कोविड-19 के 857 मरीज उपचाराधीन हैं ।

भाषा जफर राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में