इटावा में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दो अन्य घायल

इटावा में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दो अन्य घायल

इटावा में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दो अन्य घायल
Modified Date: July 5, 2024 / 06:53 pm IST
Published Date: July 5, 2024 6:53 pm IST

इटावा (उप्र), पांच जुलाई (भाषा) इटावा जिले के जसवंतनगर थानाक्षेत्र में शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राम सहाय सिंह ने बताया कि इटावा-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जसवंत नगर मोड़ पर दो मोटरसाइकिल आमने—सामने टकरा गयीं।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि एक मोटरसाइकिल सवार सुदेश कुमार (45) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

थानाप्रभारी ने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया जहां डाक्टर ने हालत अति गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई सैफई रेफर कर दिया।

उन्होंने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में