मऊ में पाकिस्तानी मूल की महिला की अस्पताल में मौत

मऊ में पाकिस्तानी मूल की महिला की अस्पताल में मौत

मऊ में पाकिस्तानी मूल की महिला की अस्पताल में मौत
Modified Date: May 23, 2026 / 12:34 pm IST
Published Date: May 23, 2026 12:34 pm IST

मऊ (उप्र), 23 मई (भाषा) मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र की बुनकर कॉलोनी में रह रही पाकिस्तानी मूल की महिला की अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) कमलेश बहादुर ने बताया कि मृतका आफिया रियाज शेख (37) पाकिस्तान की नागरिक थी। उसकी शादी 15 मई 2017 को सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बुनकर कॉलोनी निवासी सफीकुद्दीन से मुंबई में हुई थी। शादी के बाद वह दीर्घकालिक वीजा पर भारत में रह रही थी।

परिजनों के अनुसार, बुधवार देर रात आफिया के सीने में अचानक तेज दर्द उठा, जिसके बाद सफीकुद्दीन उसे शहर के निजी अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थी और उसका उपचार हो रहा था।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और कानूनी प्रक्रिया के तहत शव का पोस्टमार्टम कराया।

भाषा सं आनन्द सिम्मी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में