PCS Officers Transfer Order: एक साथ 350 से ज्यादा अधिकारियों का तबादला, एक के बाद एक जारी हुआ आदेश, जानें किसकी कहां हुई तैनाती

Ads

PCS Officers Transfer Order: एक साथ 350 से ज्यादा अधिकारियों का तबादला, एक के बाद एक जारी हुआ आदेश, जानें किसकी कहां हुई तैनाती

PCS Officers Transfer Order | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • 363 PCS अधिकारियों का तबादला
  • 54 महिला अधिकारी शामिल
  • दो चरणों में आदेश जारी

लखनऊ: PCS Officers Transfer Order उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला हुआ है। यहां योगी सरकार ने दो चरणों में कुल 363 पीसीएस (PCS) अधिकारियों का ट्रांसफर (UP PCS Officers Transfer) कर दिया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद कई जिलों की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

PCS Transfer List Today आपको बता दें कि योगी सरकार ने पहले चरण में 182 PCS अधिकारियों का तबादला किया था। जिसके कुछ देर बाद 181 अधिकारियों की एक और सूची जारी कर दी गई। इसके साथ ही एक दिन में कुल 363 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया।

पहले की जारी गई आदेश के इस सूची में सबसे खास बात यह है कि इसमें 54 महिला अधिकारियों को भी शामिल किया गया है, जिन्हें अहम जिलों में बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, सरकार ने कुछ दिन पहले ही 20 IAS अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया था, और अब इतनी बड़ी संख्या में PCS अफसरों को इधर से उधर करना साफ संकेत देता है कि योगी सरकार जमीनी स्तर पर कानून-व्यवस्था और सरकारी योजनाओं की रफ्तार को दोगुना करना चाहती है।

इन्हें भी पढ़ें:-

कितने PCS अधिकारियों का तबादला हुआ है?

कुल 363 PCS अधिकारियों का।

यह तबादला कितने चरणों में हुआ?

दो चरणों में – पहले 182 और फिर 181 अधिकारियों का।

महिला अधिकारियों की संख्या कितनी है?

54 महिला अधिकारी।