आपराधिक इतिहास वाले व्यक्तियों ने अवैध गतिविधियों में शामिल न होने की शपथ ली
आपराधिक इतिहास वाले व्यक्तियों ने अवैध गतिविधियों में शामिल न होने की शपथ ली
गाजियाबाद, तीन जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आपराधिक इतिहास वाले लगभग 150 व्यक्तियों ने भविष्य में अवैध गतिविधियों में शामिल न होने की शपथ ली है।
मंगलवार को एक पुनर्वास कार्यक्रम के तहत युवा और अधेड़ आयु वर्ग के पुरुषों ने शपथ ली कि वे भविष्य में कभी कोई अपराध नहीं करेंगे या किसी अवैध गतिविधि में शामिल नहीं होंगे।
कई प्रतिभागियों ने हाथ में पोस्टर लिए हुए थे, जिन पर लिखा था, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, हम भविष्य में अपराध नहीं करेंगे। कृपया हमें माफ करें।”
एक पूर्व आरोपी ने ‘पीटीआई वीडियो’ को बताया कि उसने भविष्य में कोई अपराध नहीं करने की शपथ ली है। उसने कहा, “मुझे एहसास हुआ है कि अगर हम गलत करेंगे, तो हमें परिणाम भी भुगतने होंगे।”
पुलिस उपायुक्त (ट्रांस-हिंडन) धवल जायसवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत पूरे गाजियाबाद में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान का हिस्सा था।
जायसवाल के मुताबिक, जो व्यक्ति आपराधिक इतिहास वाले हैं, उनकी वर्तमान गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल होने के खिलाफ चेतावनी दी जा रही है, वरना उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
भाषा
किशोर जफर पारुल
पारुल

Facebook


