गैस की किल्लत होने से आगरा में पेठा कारोबार भारी संकट में

गैस की किल्लत होने से आगरा में पेठा कारोबार भारी संकट में

गैस की किल्लत होने से आगरा में पेठा कारोबार भारी संकट में
Modified Date: March 14, 2026 / 06:38 pm IST
Published Date: March 14, 2026 6:38 pm IST

आगरा (उप्र) 14 मार्च (भाषा) व्यावसायिक एलपीजी गैस की किल्लत होने से आगरा में पेठा कारोबार पर भारी संकट मंडराने लगा है और गैस आधारित पेठा इकाइयां करीब-करीब बंदी के कगार पहुंच गई हैं। इस कारोबार से जुड़े लोगों ने शनिवार को यह दावा किया।

जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि गैस की कोई किल्‍लत नहीं है और जो कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शहीद भगत सिंह पेठा कुटीर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि गैस की बाधा से पेठा कारोबार पर जबरदस्त असर पड़ा।

उन्‍होंने बताया कि पेठा इकाइयां बंद होने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ इकाइयां तो पूरी तरह से बंद हो गई हैं जबकि कुछ इकाइयों के पास गैस बची है और उसी से उत्पादन किया जा रहा है।

अग्रवाल ने कहा कि यदि गैस की आपूर्ति सुचारु नहीं होगी तो बाकी इकाइयां भी जल्दी बंद हो जाएंगी।

कारोबारियों ने कहा कि गैस की किल्लत से व्यापार पर भारी असर भी पड़ रहा है, इकाइयों में काम करने वाले मजदूरों को भी काम मिलना बंद होने लगा है तथा उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जाएगा।

उन्‍होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि व्यावसायिक गैस की आपूर्ति में तेजी लाए जाए जिससे पेठा उद्योग के बचाया जा सके।

हालांकि जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने शुक्रवार को कहा था कि गैस की कोई किल्लत नहीं है, कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं आनन्द

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में