Dharma Sansad in Mahakumbh 2025 : आज महाकुंभ में लगेगी साधु-संतों की धर्म संसद.. सनातन बोर्ड का होगा ऐलान, चारों शंकराचार्य समेत 13 अखाड़े होंगे शामिल
Mahakumbh 2025 : आज महाकुंभ में साधु-संतों की धर्म संसद लगेगी। महाकुम्भ नगर के सेक्टर 17 में शांति सेवा शिविर में दोपहर 12 धर्म संसद होगी।

Dharma Sansad in Mahakumbh 2025 | Source : IBC24
प्रयागराज। Dharma Sansad in Mahakumbh 2025 : संगम में डुबकी लगाने के लिए देश-विदेश से लोग प्रयागराज आ रहे हैं। महाकुम्भ-2025, रविवार को 1.74 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। अब तक 13.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि मौनी अमावस्या के दिन करीब 10 करोड़ लोग स्नान कर सकते हैं। ऐसे में लोगों की सुविधा से लेकर सुरक्षा तक की कड़ी व्यवस्था की जा रही है। आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने पहुंचेंगे तो दूसरी ओर आज महाकुंभ में धर्म संसद भी बुलाई गई है।
आज महाकुंभ में बुलाई गई धर्म संसद
आज महाकुंभ में साधु-संतों की धर्म संसद लगेगी। महाकुम्भ नगर के सेक्टर 17 में शांति सेवा शिविर में दोपहर 12 धर्म संसद होगी। कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर की अगुवाई में धर्म संसद होगी। सनातन बोर्ड के गठन की मांगों को लेकर साधु संत चर्चा करेंगे। धर्म संसद को लेकर पंच परमेश्वर की कमेटी गठित की गई है। कमेटी में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी, आनंद पीठाधीश्वर बालका नंद गिरी, जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी और उदासीन अखाड़े के हर चेतनानंद महाराज शामिल होंगे। चारों शंकराचार्य, 13 अखाड़े और साधु-संत फैसले पर मुहर लगाएंगे। बता दें कि संतों ने वक्फ बोर्ड को समाप्त किए जाने और सनातन बोर्ड को गठित किए जाने की मांग की जा है। आरोप लगाया है कि वक्फ बोर्ड वास्तव में देश में जमीन कब्जा बोर्ड बन गया है, जिसे खत्म किए जाने की जरूरत है।
प्रयागराज दौरे पर सीएम योगी
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयागराज दौरे पर रहेंगे। सीएम योगी सुबह 10:55 बजे प्रयागराज आएंगे। सीएम योगी गृहमंत्री अमित शाह के साथ संगम नोज, बड़े हनुमान जी मंदिर एवं अक्षयवट का दर्शन करेंगे। सीएम योगी गृहमंत्री के साथ जूना अखाड़ा जाएंगे। इसके बाद उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मानव उत्थान सेवा समिति के शिविर का उद्घाटन करेंगे। गृह मंत्री के साथ श्रृंगेरी, पुरी और द्वारका पीठ के शंकराचार्यों से भेंट करेंगे। सीएम योगी 06:45 बजे प्रयागराज से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: धर्म संसद महाकुंभ में 28 जनवरी को दोपहर 12 बजे महाकुंभ नगर के सेक्टर 17 में शांति सेवा शिविर में आयोजित की जाएगी।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Today, a religious parliament of saints and sages will be held in Maha Kumbh.. Sanatan board will be announced
Prayagraj
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pm