‘रश्मिरथी’ के हीरक जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 24 से 26 अप्रैल तक लखनऊ में कार्यक्रम का आयोजन
'रश्मिरथी' के हीरक जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 24 से 26 अप्रैल तक लखनऊ में कार्यक्रम का आयोजन
लखनऊ, 18 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कालजयी कृति ‘रश्मिरथी’ के हीरक जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 24 से 26 अप्रैल तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय ‘रश्मिरथी पर्व’ का आयोजन किया जाएगा।
”रश्मिरथी” का प्रकाशन वर्ष 1952 में हुआ था।
शनिवार को लोक भवन में स्थित मीडिया सेंटर में संवाददाता सम्मेलन में शाही ने बताया कि नयी दिल्ली में स्थित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास सांस्कृतिक कार्य विभाग के सहयोग से यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
शाही ने बताया कि 24 अप्रैल को राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
भाषा आनन्द
जोहेब
जोहेब

Facebook


