वकीलों की हड़ताल के कारण राहुल गांधी मानहानि मामले की सुनवाई टली, अगली सुनवाई 21 अगस्त को

वकीलों की हड़ताल के कारण राहुल गांधी मानहानि मामले की सुनवाई टली, अगली सुनवाई 21 अगस्त को

वकीलों की हड़ताल के कारण राहुल गांधी मानहानि मामले की सुनवाई टली, अगली सुनवाई 21 अगस्त को
Modified Date: August 17, 2026 / 05:09 pm IST
Published Date: August 17, 2026 5:09 pm IST

सुलतानपुर (उप्र), 17 अगस्त (भाषा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मुकदमे में सोमवार को सांसद-विधायक अदालत में सुनवाई वकीलों की हड़ताल के कारण टल गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त को होगी।

वादी विजय मिश्र के अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि सुलतानपुर बार एसोसिएशन द्वारा बुलाई गई एक आपातकालीन बैठक और पारित प्रस्ताव के चलते जिले के सभी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। उन्होंने कहा कि इस कारण अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी।

उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति को देखते हुए अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 21 अगस्त की तिथि निर्धारित की है और इस दिन फाइल पेश होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला वर्ष 2018 से संबंधित है। उस समय बेंगलुरु में एक चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी ने केंद्रीय गृहमंत्री (भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष) अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उसको लेकर भाजपा नेता विजय मिश्रा ने सुलतानपुर अदालत में मानहानि की एक याचिका दायर की थी।

भाषा सं जफर अमित

अमित


लेखक के बारे में