उप्र : निरीक्षण के दौरान पिस्टल से चली गोली, मालिक को मिली जमानत

उप्र : निरीक्षण के दौरान पिस्टल से चली गोली, मालिक को मिली जमानत

उप्र : निरीक्षण के दौरान पिस्टल से चली गोली, मालिक को मिली जमानत
Modified Date: August 17, 2026 / 02:45 pm IST
Published Date: August 17, 2026 2:45 pm IST

वाराणसी (उप्र), 17 अगस्त (भाषा) वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर रविवार की सुबह निरीक्षण के दौरान अचानक चली गोली लगने से दो लोगों के घायल होने के मामले में लाइसेंसी पिस्तौल मलिक को पुलिस ने जमानत पर रिहा कर दिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिस्टल मालिक कमलेश राय पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 ए (लापरवाही के कारण साधारण चोट पहुंचाना) और 125 बी (गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था और क्योंकि यह दोनों धाराएं जमानती श्रेणी में आती हैं, इसलिये असलहाधारी कमलेश राय को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि कमलेश राय अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से वाराणसी से मुंबई जाने के लिए रविवार की सुबह हवाई अड्डे पहुंचे थे और उनके पास लाइसेंसी पिस्तौल थी, जिसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत निरीक्षण के लिये ले जाया गया था और वहां मैगजीन निकालते वक्त गलती से ट्रिगर पर उंगली लग जाने से गोली चल गयी थी।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण ड्यूटी में तैनात कर्मचारी सुमन कुमारी के पैर में और पास खड़े हवाई अड्डा कर्मचारी रोहित राज की अंगूठे में गोली लग गयी, जिससे दोनों घायल हो गये और उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां दोनों की हालत अब सामान्य है।

भाषा सं. सलीम मनीषा रंजन

रंजन


लेखक के बारे में