उत्तर प्रदेश में वर्षा होने से लोगों को गर्मी से मिली राहत

उत्तर प्रदेश में वर्षा होने से लोगों को गर्मी से मिली राहत

उत्तर प्रदेश में वर्षा होने से लोगों को गर्मी से मिली राहत
Modified Date: May 30, 2026 / 08:10 pm IST
Published Date: May 30, 2026 8:10 pm IST

लखनऊ, 30 मई (भाषा) पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से त्रस्त उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को वर्षा होने से लोगों ने राहत महसूस की।

राज्य की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.1 डिग्री कम है । यहां न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने शनिवार यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार बहराइच में 18.0 मिलीमीटर (मिमी), मुजफ्फरनगर में 12.2 मिमी, लखीमपुर खीरी में 5.0 मिमी, नजीबाबाद में 3.0 मिमी, मेरठ में 0.6 मिमी और मुरादाबाद में कुछ बारिश हुई।

राज्य में सबसे गर्म स्थान मुरादाबाद रहा, जहां पारा 38.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया ।

मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ आंधी चलने एवं बिजली गिरने की संभावना है।

भाषा जफर राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में