रैपिड रेल से दिल्ली-जेवर हवाई अड्डे का सफर 21 मिनट में तय हो सकेगा : मंत्री

रैपिड रेल से दिल्ली-जेवर हवाई अड्डे का सफर 21 मिनट में तय हो सकेगा : मंत्री

रैपिड रेल से दिल्ली-जेवर हवाई अड्डे का सफर 21 मिनट में तय हो सकेगा : मंत्री
Modified Date: May 22, 2026 / 12:34 am IST
Published Date: May 22, 2026 12:34 am IST

लखनऊ, 21 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी योजना से दिल्ली और नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच सफर का समय घटकर 21 मिनट हो सकता है।

गुप्ता ने यहां यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि दिल्ली को जेवर हवाई अड्डे से जोड़ने वाले ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम’ (आरआरटीएस) के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है और इसे केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय को भेज दिया गया है।

एक बयान के अनुसार अधिकारियों ने बैठक में बताया कि डीपीआर में प्रस्तावित दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को एक समर्पित स्टेशन के जरिए हवाई अड्डा टर्मिनल से जोड़ने का भी प्रावधान किया गया है, जिससे भविष्य में दिल्ली और नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच की दूरी लगभग 21 मिनट में तय की जा सकेगी।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जेवर हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद पूरा यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र एक बड़े कार्गो हब के रूप में उभरने के लिए तैयार है।

भाषा सलीम गोला

गोला


लेखक के बारे में