Sant Kabir Nagar Wedding News : 21 साल की शादी, 5 बच्चे… फिर भी प्रेमी संग चली गई पत्नी! पति ने उठाया ऐसा कदम कि गांव दंग रह गया
उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर में 21 साल पुरानी शादी उस वक्त खत्म हो गई, जब एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। पांच बच्चों के माता-पिता रहे इस दंपति की कहानी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Sant Kabir Nagar Wedding News / Image source : x
- पति-पत्नी की शादी 21 साल पहले हुई थी और उनके पांच बच्चे हैं।
- पत्नी का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध होने के बाद परिवार में विवाद शुरू हो गया।
- पति ने ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी।
संत कबीरनगर:Sant Kabir Nagar Wedding News : उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहाँ 21 साल पुराना शादी का रिश्ता एक फिल्मी मोड़ पर आकर खत्म हो गया। डेवरी गांव के निवासी बुद्धिराम निषाद ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवाई और दोनों को नई जिंदगी की शुभकामनाएं देकर विदा कर दिया।
क्या है पूरा मामला ?
बुद्धिराम निषाद और उनकी पत्नी फूलमती ने 21 साल पहले पसंद से शादी की थी और दोनों के पांच बच्चे भी हैं। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पिछले कुछ समय से फूलमती का गांव के ही अवधेश नाम के व्यक्ति से प्रेम संबंध हो गया, जिससे घर में विवाद रहने लगा। Husband And Wife Relationship दो महीने पहले फूलमती घर छोड़कर अवधेश के साथ चली गई थी। हालांकि, परिजनों और ग्रामीणों के समझाने पर वह वापस तो आ गई, लेकिन पति-पत्नी के रिश्ते में दूरी और तनाव बना रहा।
पत्नी की शादी प्रेमी से करवाई
रोज-रोज के विवाद से तंग आकर बुद्धिराम ने एक अलग रास्ता चुना। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में अशरफपुर स्थित शिव मंदिर में फूलमती और अवधेश का विवाह करा दिया। शादी की रस्में पूरी होने के बाद बुद्धिराम ने दोनों को खुशी-खुशी विदा कर दिया। बुद्धिराम ने कहा कि जब पत्नी का मन उनके साथ रहने का नहीं था, तो जबरदस्ती रिश्ता खींचने का कोई फायदा नहीं था, इसलिए उन्होंने उसकी खुशी का सम्मान किया और शादी उसके प्रेमी से करा दी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- 7th Pay Commission DA Hike Order: खुशखबरी!.. इतने फीसदी बढ़ गया सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता.. पेंशनरों के साथ दैनिक वेतनभोगियों को भी सौगात
- Vande Bharat: दिल्ली टू उत्तर प्रदेश, चढ़ावा चोरी पर ‘क्लेश’! राम मंदिर चढ़ावे को लेकर विपक्ष का बड़ा हमला, क्या हंगामे से निकलेगा समस्या का हल?
- Hemchand Yadav University: CG के इस यूनिवर्सिटी में गजब फर्जीवाड़ा.. महिला कर्मचारी की सैलरी अपने बेटे के खाते में ट्रांसफर करवा रहा था कुलसचिव, चंद मिनटों में हो गया रिहा

Facebook


