मेरठ में सात माह के बच्चे की संदिग्ध मौत, पिता ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप

मेरठ में सात माह के बच्चे की संदिग्ध मौत, पिता ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप

मेरठ में सात माह के बच्चे की संदिग्ध मौत, पिता ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप
Modified Date: June 9, 2026 / 01:09 am IST
Published Date: June 9, 2026 1:09 am IST

मेरठ, आठ जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सात माह के एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में बच्चे के पिता ने अपनी पत्नी पर प्रेम संबंध के चलते बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय मुण्डाली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शिकायतकर्ता अमित ने आरोप लगाया है कि 30 मई को उसकी अनुपस्थिति में उसके सात माह के पुत्र रुद्रांश की मौत हो गई थी और परिवार ने उसे बीमारी के कारण मृत बताया। इसके बाद परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट में कर दिया।

अधिकारियों के अनुसार, शिकायतकर्ता को बाद में अपनी पत्नी पर संदेह हुआ और उसने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल्स की जांच की।

अमित का दावा है कि इससे उसकी पत्नी के एक युवक से लगातार संपर्क का पता चला, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के बाद पत्नी ने कथित तौर पर बच्चे की हत्या करने की बात स्वीकार की।

आरोप है कि पत्नी ने घर में अकेले रहने के दौरान बच्चे का गला घोंटकर हत्या की और बाद में परिवार व ग्रामीणों को बीमारी से मौत की बात कहकर गुमराह किया।

क्षेत्राधिकारी (किठौर) प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पिता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत


लेखक के बारे में