Saharanpur Road Accident News: दर्दनाक सड़क हादसा.. 100 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार में दौड़ रही स्विफ्ट कार ने मारी बाइक को टक्कर.. सड़क पर बिछ गई इतनी लाशें
Saharanpur Road Accident News: सहारनपुर में तेज रफ्तार क्रेटा की टक्कर से बाइक सवार एक परिवार के चार लोगों की मौत।
Shahjahanpur Road Accident News | Image- Shahbaz Khan Twitter File
- क्रेटा कार की टक्कर से बाइक सवार चार लोगों की मौत।
- मृतकों में मां, बेटी, बेटा और तीन वर्षीय बच्ची शामिल।
- हादसे के समय नाबालिग के कार चलाने की आशंका।
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसा बेहट रोड पर बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के धौलाकुआं के पास दोपहर करीब 2 बजे घटित हुआ। (Saharanpur Road Accident News) जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चारों लोग सड़क से करीब 10 फीट दूर खाई में जा गिरे। हादसे के बाद क्रेटा कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई और खाई में जा गिरी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई।
ससुराल से लौट रहा था परिवार
पुलिस के मुताबिक़ जान गंवाने वालों में मलकपुर निवासी 26 वर्षीय लविश, उनकी मां राजदुलारी (55), बहन अंजना उर्फ तनु (20) और तीन वर्षीय बेटी रूही शामिल है। मृतक के चाचा अंकित ने बताया कि लविश अपनी मां, बहन और बेटी रूही के साथ कोठरी स्थित ससुराल गए थे। वहां से सभी लोग एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव मलकपुर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। (Saharanpur Road Accident News) परिजनों के अनुसार, लविश मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी शादी वर्ष 2022 में हुई थी। घर पर उनकी पत्नी और एक छोटा बेटा है। हादसे में जान गंवाने वाली रूही उनकी बड़ी बेटी थी। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नाबालिग के कार चलाने की आशंका, जांच शुरू
प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया है कि हादसे के समय क्रेटा कार एक नाबालिग चला रहा था। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि कार कोठरी बहलोलपुर-2 निवासी ताहिर के नाम पर रजिस्टर्ड है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दुर्घटना के समय ताहिर का नाबालिग बेटा कार चला रहा था। हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
दर्दनाक सड़क हादसा-
सहारनपुर में तेज़ रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में बच्ची समेत 4 की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के थे सभी मृतक, मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी, थाना बेहट इलाके की घटना। pic.twitter.com/asLq0O3YgD
— Shahbaz Khan (@ShahbazKhan9050) June 13, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
खिलाड़ी अगर टेस्ट मैच की सफलता का जश्न नहीं मना सकते तो यह दुखद है: स्वान
चंद्रबाबू नायडू 15-16 जून को सिंगापुर दौरे पर, निवेश जुटाने पर रहेगा जोर
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों के अभियान में 21 आतंकवादी मारे गये
सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘इक्का’ 10 जुलाई को रिलीज होगी
उप्र: मंदिर में शराब पीने का विरोध करने पर पुजारी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Facebook


