किशोर के साथ दुष्‍कर्म, दो गिरफ्तार

किशोर के साथ दुष्‍कर्म, दो गिरफ्तार

किशोर के साथ दुष्‍कर्म, दो गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: September 27, 2022 8:54 pm IST

सहारनपुर(उप्र) 27 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के तीतरो थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव में एक नाबालिग किशोर के साथ दो युवको ने कथित रूप से कुकर्म किया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ओर किशोर को मेडिकल के लिये भेज दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है ।

देहात पुलिस अधीक्षक सूरज राय ने बताया कि मंगलवार को ग्राम रोशनपुर में कुछ बच्चे खेल रहे थे, तभी गांव के ही दो युवक फाजिल ओर बशर वहां पहुचे और वहां खेल रहे एक नाबालिग किशोर को बहला फुसलाकर पास के खेत में ले गये तथा उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।

राय ने बताया कि जब काफी देर तक किशोर बाहर नही आया तो साथ खेलने वाले बच्चे उसकी तलाश में गन्ने के खेत के भीतर पहुंच गये जहां वह बहदवास हालत में पड़ा था।

राय ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना तीतरो प्रभारी सतीश कुमार और किशोर के परिजन मौके पर पहुचे तथा उसे मेडिकल के लिये भेजा।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों फाजिल और बशर को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया ।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन


लेखक के बारे में