उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में नाबालिग लड़की की शादी कराने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में नाबालिग लड़की की शादी कराने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
प्रतापगढ़ (उप्र), 24 जून (भाषा) प्रतापगढ़ जिले में एक नाबालिग लड़की की शादी कराने के आरोप में बुधवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस को 22 जून को सूचना मिली थी कि खमपुर खभोर का निवासी हरेंद्र वर्मा अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर लड़की का विवाह मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के बाबू टोला के निवासी 38 वर्षीय कन्हैया से करा रहा है।
उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक अमित सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लड़की को मुक्त करा लिया और हरेंद्र, मध्य प्रदेश के सिवनी के निवासी सत्यम और छिंदवाड़ा के रहने वाले भोनी को गिरफ्तार कर लिया।
कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
भाषा सं. सलीम जोहेब
जोहेब

Facebook


