इजराइल में काम कर रहे उप्र के मैनपुरी के तीन भाई सुरक्षित
इजराइल में काम कर रहे उप्र के मैनपुरी के तीन भाई सुरक्षित
मैनपुरी (उप्र), दो मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के तीन भाई पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इजराइल में अपनी नौकरी जारी रखे हुए हैं और सुरक्षित हैं। उन्होंने और उनके पिता ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र के गड़िया कुसमा खेड़ा गांव के रहने वाले आकाश जाटव (32) ने इजराइल से ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि वह और उनके दो भाई – ओमकार (23) और सोनू (37) – मजदूरी करने के लिए पिछले साल इजराइल गए थे।
उन्होंने कहा कि सोनू एक निर्माण कंपनी में कार्यरत है, जबकि वह और ओमकार एक एल्यूमीनियम फ्रेम निर्माण कंपनी में काम करते हैं।
आकाश ने कहा, ‘हम सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और कोई कठिनाई नहीं हो रही है।’
उनके पिता सोबरन सिंह ने भी पुष्टि की कि उनके बेटे बेहतर आय की संभावनाओं के लिए 2024 में इजराइल चले गए थे और वर्तमान में सुरक्षित हैं।
भाषा सं जफर रंजन
रंजन

Facebook


