फतेहपुर में दो मोटरसाइकिल की टक्कर : तीन युवकों की मौत, दो घायल
फतेहपुर में दो मोटरसाइकिल की टक्कर : तीन युवकों की मौत, दो घायल
बांदा (उप्र), 26 फरवरी (भाषा) फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
खागा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) दुर्गेश दीप ने बृहस्पतिवार को बताया कि सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ईंट भट्टे के पास बुधवार शाम करीब सात बजे दो मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत में उन पर सवार अरविंद (23), दुर्गेश (30) और कमलेश (45) की मृत्यु हो गई, जबकि रामू (33) और मोतीलाल (40) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
उन्होंने बताया कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव पतारा निवासी रामू, अपने भतीजे अरविंद के साथ मोटरसाइकिल से खागा कोतवाली क्षेत्र के कल्लनपुर गांव शादी में जा रहे थे, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल से सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के तौरा गांव निवासी दुर्गेश, भैरवां कलां निवासी कमलेश और मोहम्मदपुर गौंती निवासी मोतीलाल हथगाम थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
सीओ ने बताया कि मृत तीनों लोगों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल पर सवार पांचों युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
भाषा सं सलीम वैभव
वैभव

Facebook


