गोरखपुर में राप्ती नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत, एसडीआरएफ ने शव बरामद किए
गोरखपुर में राप्ती नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत, एसडीआरएफ ने शव बरामद किए
गोरखपुर (उप्र) 18 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में राप्ती नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई, जिनके शव शनिवार को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने बरामद कर लिए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मैनाभागर टोला बंजराहा के पास हुई, जहां चार युवक राप्ती नदी में नहाने गए थे।
पुलिस ने बताया कि इस दौरान तीन युवक फिसलकर गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे, तभी एक युवक तैरकर बाहर निकल आया और घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही, स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया।
एसडीआरएफ ने भी स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम के साथ शुक्रवार को घटना होने के बाद से ही तलाशी अभियान शुरू किया और शुक्रवार देर रात तक प्रयास जारी रहने के बावजूद लापता युवकों का पता नहीं चल सका।
पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह तलाश फिर से शुरू हुई, एसडीआरएफ की टीमों ने अभियान तेज कर दिया और कुछ ही घंटों में बरियारपुर के निवासी शुभम यादव (19) और अभय यादव उर्फ बंटी (18), तथा काजीपुर के रहने वाले शिव साहनी (20) के शव बरामद किए गए।
भाषा सं आनन्द जोहेब
जोहेब

Facebook


