तृणमूल कांग्रेस सांसद सायोनी घोष का सिर काटने संबंधी बयान पर नगर पालिका अध्यक्ष ने व्यक्त किया खेद
तृणमूल कांग्रेस सांसद सायोनी घोष का सिर काटने संबंधी बयान पर नगर पालिका अध्यक्ष ने व्यक्त किया खेद
बुलंदशहर (उप्र), 20 मई (भाषा) बुलंदशहर जिले की सिकंदराबाद नगर पालिका के अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद सायोनी घोष के बारे में दिए गए अपने बयान पर खेद व्यक्त किया है।
दीक्षित ने हाल में ही सायोनी घोष पर भगवान शिव का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनका सिर काटकर लाने वाले को एक करोड़ रूपये का इनाम देने का ऐलान किया था।
दीक्षित ने बुधवार को अपने बयान पर खेद जताते हुए कहा है कि वह हिंसा में विश्वास नहीं करते, लेकिन भगवान शिव का अपमान होते देख उन्होंने बहुत व्यथित होकर घोष का सिर काटने पर इनाम घोषित किया था लेकिन बाद में उन्हें मालूम हुआ कि वह वीडियो वर्ष 2015 का है जिस पर घोष ने खेद भी व्यक्त किया था।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी देवता, पीर या पैगंबर का अपमान न करें।
भाषा सं. सलीम जोहेब
जोहेब

Facebook


