ट्रक ने पुलिस वाहन को टक्कर मारी, दो सिपाही घायल

ट्रक ने पुलिस वाहन को टक्कर मारी, दो सिपाही घायल

ट्रक ने पुलिस वाहन को टक्कर मारी, दो सिपाही घायल
Modified Date: August 1, 2026 / 04:16 pm IST
Published Date: August 1, 2026 4:16 pm IST

मथुरा (उप्र), एक अगस्त (भाषा) मथुरा जिले के फरह क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ट्रक की टक्कर से पुलिस वाहन पर सवार दो सिपाही घायल हो गये।

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने शनिवार को बताया कि सिपाही मोहित शर्मा और भरत शुक्रवार देर रात गश्त पर निकले थे, तभी फरह क्षेत्र में उनकी पुलिस जीप को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे जीप क्षतिग्रस्त हो गयी।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में जीप चला रहा सिपाही भरत और उसका साथी मोहित जख्मी हो गये, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।

तिवारी ने बताया कि गाड़ी सड़क के किनारे एक गड्ढे में गिरने से पहले कई बार उछली और बाद में ट्रक भी सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।

तिवारी ने बताया कि हादसे के समय ट्रक चालक शराब के नशे में था।

भाषा सं. सलीम संतोष

संतोष


लेखक के बारे में