बलिया जिले में तेंदुए के हमले में दो लोग घायल
बलिया जिले में तेंदुए के हमले में दो लोग घायल
बलिया (उप्र), 15 मई (भाषा) बलिया जिले में मनियर थानाक्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी गांव में तेंदुए के हमले में दो लोग घायल हो गए । पुलिस एवं वन विभाग ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम जुटी हुई है।
बांसडीह क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक जयशंकर मिश्रा ने यहां शुक्रवार शाम बताया कि पुरुषोत्तम पट्टी गांव के दियारे में आज मक्का काट रहे विजयी राजभर (60) एवं राजा यादव (20) को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया जिसके बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी-सिकंदरपुर) में भर्ती कराया गया।
जिला वन अधिकारी (डीएफओ) पृथ्वी राज ने बताया कि मौके पर वन विभाग के अधिकारी और प्रवर्तन दल मौजूद हैं तथा हमला करने वाले पशु को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
ऐसी संभावना है कि वह मक्के के खेत में ही कही छिपा है। तेंदुए के हमले को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत है।
भाषा सं जफर
राजकुमार
राजकुमार

Facebook


