मोटरसाइकिल को ट्रक ने टक्कर मारी, दो कांवड़ तीर्थयात्रियों की मौत

मोटरसाइकिल को ट्रक ने टक्कर मारी, दो कांवड़ तीर्थयात्रियों की मौत

मोटरसाइकिल को ट्रक ने टक्कर मारी, दो कांवड़ तीर्थयात्रियों की मौत
Modified Date: July 12, 2023 / 03:18 pm IST
Published Date: July 12, 2023 3:18 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 12 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना पुलिस थाने के पंजीठ गांव के पास एक मोटरसाइकिल को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दो कांवड़ियों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

शामली के पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने बुधवार को बताया कि यह घटना तब हुई जब चार कांवड़िये संजीत (26), हर्ष (25), मनीष (23) और संजू (22) मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरियाणा से हरिद्वार जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा कि टक्‍कर से संजीत और हर्ष की मौत हो गई जबकि मनीष और संजू को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है ।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन


लेखक के बारे में