पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने श्री बांके बिहारी मंदिर में पूजा की

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने श्री बांके बिहारी मंदिर में पूजा की

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने श्री बांके बिहारी मंदिर में पूजा की
Modified Date: August 7, 2026 / 11:30 pm IST
Published Date: August 7, 2026 11:30 pm IST

मथुरा (उप्र), सात अगस्त (भाषा) पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपनी तीन दिवसीय मथुरा यात्रा के दौरान शुक्रवार को श्री बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

कोविंद ने भारत और दुनियाभर में लोगों के कल्याण की कामना की और कहा, “बांके बिहारी सभी की सुनते हैं और हर किसी को अपना आशीर्वाद देते हैं।”

मंदिर के सेवक हिमांशु गोस्वामी ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति ने औपचारिक रस्में निभाईं और उन्हें फूलों की माला और प्रसाद भेंट किया गया।

बाद में कोविंद प्रेम मंदिर गए जहां उन्होंने राम लला और श्री राधा कृष्णा मंदिरों में पूजा अर्चना की और शाम को ‘लाइट एंड साउंड’ शो देखा। कोविंद अपनी पत्नी के साथ मथुरा यात्रा पर हैं।

भाषा सं राजेंद्र शफीक

शफीक


लेखक के बारे में