नववर्ष का जश्न मनाकर लौट रहे छात्रों की कार खंभे से टकराई, दो की मौत, चार घायल
नववर्ष का जश्न मनाकर लौट रहे छात्रों की कार खंभे से टकराई, दो की मौत, चार घायल
हापुड़ (उप्र), एक जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा थानाक्षेत्र में नववर्ष का जश्न मनाकर गाजियाबाद से लौट रहे छात्रों की कार एक खंभे से टकरा गई, जिससे 11वीं के एक छात्र समेत दो की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार कुछ छात्र नववर्ष का जश्न मनाकर कार से गाजियाबाद से जा लौट रहे थे, तभी शनिवार देर रात उनकी कार पिलखुवा चंड़ी मंदिर के पास एक खंभे से टकरा गई और कार के परखच्चे उड़ गए।
पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन इस दुर्घटना में दो छात्रों पिलखुवा निवासी आशीष (19) व मेरठ निवासी हर्ष (17) की मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने इसमें घायल हुए चार अन्य को अस्पताल पहुंचाया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
भाषा सं आनन्द अमित
अमित

Facebook


