आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
Modified Date: July 23, 2026 / 03:50 pm IST
Published Date: July 23, 2026 12:13 am IST

सोनभद्रउत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र में बुधवार की शाम खराब मौसम के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई तथा एक लड़की घायल हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा गांव की घसिया बस्ती में अचानक शुरू हुई बारिश से बचने के लिए हरिवंश (35) और नैपाल (35) एक मकान के बरामदे में खड़े हो गए तभी उन पर अचानक बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिये गए हैं।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक कच्चे मकान पर भी बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से रश्मि नामक 16 वर्षीय एक किशोरी झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.