उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में मुठभेड़ के बाद दो वांछित अपराधी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में मुठभेड़ के बाद दो वांछित अपराधी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में मुठभेड़ के बाद दो वांछित अपराधी गिरफ्तार
Modified Date: May 11, 2026 / 03:24 pm IST
Published Date: May 11, 2026 3:24 pm IST

प्रतापगढ़ (उप्र), 11 मई (भाषा) प्रतापगढ़ में हत्या के प्रयास, लूट एवं चोरी के मामलों में वांछित दो आरोपियों को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से अवैध हथियार, कारतूस और बिना नंबर की एक कार बरामद की गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले की थाना दिलीपपुर पुलिस ने जांच के दौरान क्षेत्र के शहीद स्मारक गेट के निकट आरोपियों को पकड़ा।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार ने बताया कि रविवार रात क्षेत्र के रसोइया मोड़ पर जांच के दौरान एक कार को रूकने का इशारा किया गया लेकिन कुचलने का प्रयास करते हुए आरोपी भागने लगे।

उन्होंने बताया कि शहीद स्मारक गेट के निकट पुलिया से कार के टकरा कर गड्ढे में फंस जाने के बाद दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में दोनों आरोपी मोहम्मद आफताब और नौशाद अली घायल हो गए। उनके पास से दो अवैध हथियार एवं कारतूस, 18,058 रुपए नगदी, छह एटीएम कार्ड एवं घटना में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की एक कार बरामद की गई।

दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने लोगों का एटीएम कार्ड बदल कर धोखाधड़ी की बात भी स्वीकार की। आरोपी आफताब के खिलाफ पहले से गंभीर अपराध के चार एवं अली के विरुद्ध एक मामला दर्ज है।

भाषा सं जफर मनीषा आशीष

आशीष


लेखक के बारे में