उप्र में नदी में डूबने से दो युवकों की मौत

उप्र में नदी में डूबने से दो युवकों की मौत

उप्र में नदी में डूबने से दो युवकों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: May 29, 2022 4:40 pm IST

शाहजहांपुर (उप्र), 29 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में रामगंगा नदी में डूबने से रविवार को दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अल्लाहगंज थाने के प्रभारी प्रदीप शेरावत ने बताया कि मऊ शाहजहांपुर गांव में चार युवक सुबह रामगंगा नदी में नहाने गए थे। उन्होंने बताया कि ये युवक तैरना नहीं जानते थे और गहरे पानी में चले गये जिससे फरहत (18) और अजान (19) की मौत हो गई और इनके दो अन्य साथी सुरक्षित बाहर निकल आए।

थाना प्रभारी ने बताया कि काफी तलाश करने के बाद दोनों युवकों के शव नदी से बरामद कर लिये गये।

भाषा सं आनन्द देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।