गंगा नदी में स्नान के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत

गंगा नदी में स्नान के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत

गंगा नदी में स्नान के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत
Modified Date: May 7, 2026 / 09:39 am IST
Published Date: May 7, 2026 9:39 am IST

उन्नाव (उप्र), सात मई (भाषा) उन्नाव जिले के गंगाघाट क्षेत्र स्थित चंदन घाट पर बुधवार शाम गंगा नदी में स्नान के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्नाव के अचलगंज क्षेत्र के आटा बंथर निवासी आशीष, अजीत, मयंक, जीतू और विमल बुधवार को कानपुर से लौटते समय जाजमऊ के चंदन घाट पर गंगा में स्नान करने गये थे।

उन्होंने बताया कि स्नान के दौरान उनमें से आशीष (20) और जीतू (22) गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में डूबने लगे।

सूत्रों के मुताबिक साथियों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद नाविकों और लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और इस दौरान अजीत, मयंक और विमल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन आशीष और जीतू डूब गये।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रात करीब 10 बजे दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए।

पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कार्यवाही की है।

भाषा सं सलीम गोला

गोला


लेखक के बारे में