दुर्घटना में दो युवकों की मौत, होली की रात हुआ अंतिम संस्कार

दुर्घटना में दो युवकों की मौत, होली की रात हुआ अंतिम संस्कार

दुर्घटना में दो युवकों की मौत, होली की रात हुआ अंतिम संस्कार
Modified Date: March 5, 2026 / 04:04 pm IST
Published Date: March 5, 2026 4:04 pm IST

सुलतानपुर (उप्र), पांच मार्च (भाषा) सुलतानपुर जिले के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में होली के दिन एक गेट से एक कार के टकरा जाने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार दोपहर फतेहपुर संगत गांव का सनी सिंह अपने साथियों के साथ कार से गोसाईगंज बाजार से शहर की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि रास्ते में इटकौली गांव के पास यह कार अनियंत्रित होकर एक गेट से जा टकरायी।

सूत्रों ने बताया कि यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों– सनी सिंह, शिवम यादव, आदर्श सिंह उर्फ अमन और राजकुमार सिंह को स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सनी सिंह (23) और शिवम यादव (20) को मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

गोसाईगंज के थाना प्रभारी रामआशीष उपाध्याय ने बताया कि बुधवार रात गोमती नदी के तट पर दोनों मृत युवकों का अंतिम संस्कार किया गया।

भाषा सं सलीम राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में