इटावा में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, तीन अन्य घायल
इटावा में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, तीन अन्य घायल
इटावा (उप्र), 29 मार्च (भाषा) इटावा जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार शाम ऊसराहार थाना क्षेत्र के सरसई-बरौना मार्ग पर हुई जब दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
थाना प्रभारी बलराज सिंह भाटी ने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल चालकों की मौत हो गई जिनकी पहचान पहचान कानपुर देहात निवासी पवन (27) तथा औरैया निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई है।
उन्होंने कहा कि हादसे मे साधना, रवि एवं एक अज्ञात युवक घायल हो गया जिन्हें सरसई नावर स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र (सीएचसी) में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
भाषा सं आनन्द खारी
खारी

Facebook


