भदोही में चाचा पर भतीजी की हत्या का आरोप, गिरफ्तार

भदोही में चाचा पर भतीजी की हत्या का आरोप, गिरफ्तार

भदोही में चाचा पर भतीजी की हत्या का आरोप, गिरफ्तार
Modified Date: February 20, 2026 / 07:21 am IST
Published Date: February 19, 2026 9:13 pm IST

भदोही (उप्र), 19 फरवरी (भाषा) भदोही जिले में बृहस्पतिवार को कथित तौर पर अवैध संबंध को लेकर हुए विवाद के कारण एक व्यक्ति ने तीन साल की अपनी भतीजी को कुएं में फेंककर मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी रंजीत बिंद (30) को गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्ची आंचल (3) का शव कुएं से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि घटना सूर्यावा थाना क्षेत्र के दानूपुर पश्चिम पट्टी गांव में दोपहर में हुई।

पुलिस के अनुसार, राजू बिंद की बेटियां – रागिनी (5) और आंचल (3) – अपने घर के पास खेल रही थीं, तभी उनके चाचा रंजीत बिंद ने कथित तौर पर आंचल को उठाया और उसे पास के कुएं में फेंक दिया।

रागिनी ने घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची का शव कुएं से बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि बाद में आरोपी रंजीत को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर दावा किया कि उसका बच्ची की मां के साथ कई सालों से अवैध संबंध था और वह आंचल को उसकी बेटी बताकर उस पर दबाव बना रही थी।

अधिकारी ने कहा कि राजू बिंद की शिकायत के आधार पर रंजीत बिंद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

भाषा सं जफर

शफीक

शफीक


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।