उप्र : वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चाचा-भतीजे की मौत

उप्र : वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चाचा-भतीजे की मौत

उप्र : वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चाचा-भतीजे की मौत
Modified Date: November 6, 2024 / 12:40 pm IST
Published Date: November 6, 2024 11:50 am IST

बलिया, छह नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बुधवार को बताया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के पास मंगलवार की शाम एक अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार 40 वर्षीय विजेंद्र कन्नौजिया और उसके 20 साल के भतीजे रितेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के समय विजेंद्र और रितेश किसी रिश्तेदार के घर से अपने गांव गोपालपुर संवरा लौट रहे थे।

कुरैशी ने बताया कि इस मामले में रितेश के भाई अभय ज्ञान की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

उधर, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मालदह-बिहरा मार्ग पर मंगलवार की शाम एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। इस घटना में 26 वर्षीय जितेंद्र राजभर और 22 साल का पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने दोनों घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से जितेंद्र को, हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही जितेंद्र की मौत हो गयी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

भाषा सं. सलीम मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।